{"_id":"61ae4dabc5488861ae7ad7c8","slug":"pm-modi-rally-news-basti-news-gkp418949931","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में प्रधानमंत्री की रैली के लिए बस्ती से गईं 195 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में प्रधानमंत्री की रैली के लिए बस्ती से गईं 195 बसें
विज्ञापन
पीएम की रैली में लोगो को ले जाने के लिए जीआईसी परिसर में खड़ी रोडवेज की बस। संवाद
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में प्रधानमंत्री की रैली के लिए बस्ती से गईं 195 बसें
रोडवेज ने 95 तो आरटीओ ने 100 बसों का किया प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गोरखपुर रैली में बस्ती से 195 बसें भेजने का इंतजाम किया गया है। इसके लिए सोमवार देर शाम तक जिम्मेदार अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में बसों को रवाना करने के लिए डटे रहे।
95 बसों की जिम्मेदारी रोडवेज को सौंपी गई है और 100 बसों को आरटीओ कार्यालय से भेजने का प्रबंध किया गया है। सभी बसों को सोमवार को जीआईसी ग्राउंड में बुलाया गया और ब्लॉकवार कार्यकर्ताओं व आमजन को भेजने की व्यवस्था बनाई गई। रोडवेज के बसों की ड्यूटी ब्लॉकवार लगाई गई है। एआरएम आरपी सिंह, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह, वरिष्ठ सहायक अभिनव श्रीवास्तव और रोडवेज के महामंत्री इंद्रजीत तिवारी देर शाम तक ब्लॉकवार बसों को भेजने के इंतजाम में जुटे रहे।
एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि सभी बसों के चालकों व परिचालकों को यह ताकीद किया गया है कि सभी यात्रियों को सहेज कर वापस लाएंगे। दूसरी तरफ आरटीओ प्रशासन सगीर अहमद अंसारी, आरटीओ रविकांत शुक्ल, एआरटीओ अरुण प्रकाश चौबे व प्राविधिक निरीक्षक संजय कुमार दास की टीम, प्राइवेट व स्कूली बसों को सहेजने में जुटी रही।
विज्ञापन
इस दौरान बड़ी बसों, ट्रैवलर व मिनी बसों को भेजा गया। एआरटीओ अरुण प्रकाश चौबे ने बताया कि सभी बसों का किराया स्वामियों के खातों में भेजा जा चुका है और उन्हें सूची के अनुसार रवाना किया जा रहा है। इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।