{"_id":"61eafb24e2580c1c4e56a7ed","slug":"pm-kisan-smman-nidhi-yojana-action-began-basti-news-gkp424499961","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान निधि योजना में गलत तरीके से ले रहे थे लाभ, होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान निधि योजना में गलत तरीके से ले रहे थे लाभ, होगी रिकवरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम किसान सम्मान निधि योजना : गलत ढंग से लाभ लेनेवालों पर कार्रवाई शुरू
बस्ती। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में गलत तरीके से लाभ लेने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इन लोगों से प्राप्त सभी किस्तों की रिकवरी कृषि विभाग तहसीलों के माध्यम से करा रहा है और पोर्टल पर चिह्नित कर अन्य किस्तों के भुगतान को रोक रहा है।
पीएम किसान योजना में गलत तरीके से लाभ लेने की शिकायतें आमजन करते रहते हैं। कई बार शिकायतों को कोई आधार नहीं होता है। हाल ही में जन सुनवाई पोर्टल के माध्यम से कृषि विभाग को शिकायत की मिली कि हर्रैया तहसील के तहत कौड़ीकौल में तीन लोग गलत तरीके से सम्मान निधि ले रहे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग ने जांच कराया जिसमें आरोपों की पुष्टि हुई।
उप निदेशक कृषि अनिल कुमार ने इंद्रावती, विनोद कुमार व विनय कुमार द्वारा योजना में प्राप्त किस्तों की रिकवरी के लिए एसडीएम हर्रैया को जानकारी दी गई है। इन तीनों लोगों के खिलाफ आरसी जारी कर धनराशि की रिकवरी की जाएगी। प्राप्त धनराशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि रिफंड में जमा कराई जाएगी। उप निदेशक कृषि ने बताया कि गलत तरीके से योजना में लाभ लेने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगी। ऐेसे लोगों को चिह्नित कर हर हाल में कार्रवाई की जाएगी।