फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   PM in Ayodhya...force on alert at Basti border

Basti News: अयोध्या में पीएम...बस्ती सीमा पर मुस्तैद रही फोर्स

Wed, 26 Nov 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
PM in Ayodhya...force on alert at Basti border
वन विहार के पास पुल पर वाहनोंं की जांच करती पुलिस- पुलिस - फोटो : जमुनहा ​​स्थित अपने डेयरी पर उत्पाद बेंचती ​शिवकुमारी।
बस्ती। अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में मंगलवार को शिरकत करने आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए बस्ती बॉर्डर पर विशेष मुस्तैदी बरती गई। सरयू के तीनों तटबंधों से ड्रोन के जरिये अयोध्या की निगरानी होती है।
विज्ञापन

एक प्लाटून पीएससी और कई थानों के अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती घघौवा पुलिस चौकी पर थी। ड्रोन, सर्विलांस सिस्टम लगे वाहन सरयू पुल से गोंडा-बस्ती हाईवे पर गश्त करते नजर आए। संदिग्धों की तलाश भी ली गई।
विज्ञापन

अयोध्या की यातायात पुलिस के अलावा खुफिया विभाग के अधिकारी भी दिनभर घघौवा पुलिस चौकी आते-जाते रहे। विक्रमजोत चौकी पर खतमसराय और पठकापुर में दो अतिरिक्त एसआई व आधा दर्जन सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें पांच निरीक्षक, 30 उपनिरीक्षक, 95 आरक्षी व मुख्य आरक्षी, 20 यातायात पुलिस कर्मी, दो टीएसआई, दो महिला आरक्षी शामिल रहीं। उधर, विक्रमजोत और परसरामपुर क्षेत्र से बड़े पैमाने पर लोग बाइक और छोटे वाहनों से अयोध्या जाना चाहते थे, मगर बस्ती के घघौवा और गोंडा के लोलपुर में पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए बस्ती जिले से 154 पुलिसकर्मियों का विशेष दस्ता अयोध्या भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed