{"_id":"60f1ce378ebc3ecccc290a12","slug":"pm-awash-on-spot-basti-news-gkp4021132141","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम को दिखी झोपड़ी तो मिलेगा शहरी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम को दिखी झोपड़ी तो मिलेगा शहरी आवास
विज्ञापन
टीम को दिखी झोपड़ी तो मिलेगा शहरी आवास
प्रधानमंत्री आवास योजना : आवेदनों की जांच करने जा रही टीमों को मिली हिदायत
कार्यालय पहुंचने में असमर्थ पात्रों को होगी आवेदन में आसानी
मौके पर टीम पात्रता की जांच कर स्वीकार कर सकेगी आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के पात्रता की जांच करने जाने वाली डूडा व राजस्व टीम को अगर आसपास कहीं किसी को झोपड़ी में रहते पाया जाता है, और उसने अभी तक आवास के लिए आवेदन नहीं किया है तो मुखिया का आवेदन पत्र मौके पर ही लेने के निर्देश दिए गए हैं। टीम उनकी पात्रता की उसी समय जांच भी कर लेगी और पात्र होने पर उसका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
2022 में सबको आवास का लक्ष्य मानकर चल रही केंद्र व राज्य सरकार नित नई-नई गाइडलाइन जारी कर रही है। इसी के तहत यह व्यवस्था की गई है। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय में पूरे जिले के नगर निकायों से अभी तक 13 हजार से अधिक आवास के लिए आवेदन मिल चुके हैं। इनकी जांच के लिए अवर अभियंताओं और राजस्व कर्मचारियों की टीम लगी हुई है। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के जिला समन्वयक यदुवंश चौधरी ने सभी टीमों को ये निर्देश दिए हैं कि सत्यापन के दौरान कोई परिवार झोपड़ी में रहता दिख जाए अथवा शासन से जारी गाइडलाइन के अनुसार कोई पात्र परिवार मिल जाता है तो उसकी अनदेखी कतई न करें। अगर वह किन्हीं कारणों से आवास के लिए आवेदन नहीं कर पाया है तो तत्काल उसका आवेदन लेकर पात्रता की जांच कर लें। उसका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
कोट
अधिक से अधिक पात्रों को आवास की सुविधा देने के लिए यह व्यवस्था बनाई गई है। वार्ड में सत्यापन के लिए गई टीम से भी पात्र व्यक्ति आवास के लिए आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
- चंद्रभान वर्मा, परियोजना अधिकारी, डूडा, बस्ती