{"_id":"67c890520160f1fc5203cb04","slug":"plotting-was-done-without-layout-in-moodghat-bda-ran-bulldozer-basti-news-c-207-1-bst1001-133009-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मूड़घाट में बगैर लेआउट के हुई थी प्लाटिंग... बीडीए ने चलाया बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मूड़घाट में बगैर लेआउट के हुई थी प्लाटिंग... बीडीए ने चलाया बुलडोजर
Wed, 05 Mar 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
अवैध प्लाटिंग पर चली बीडीए की जेसीबी
भूमाफिया पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई पर उतरा बीडीए
- अवैध प्लाटिंग की मार्किंग कराई गई ध्वस्त, प्रॉपर्टी डीलरों में मचा हड़कंप
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। भूमाफिया पर नकेल कसने के लिए बीडीए अब कार्रवाई पर उतर आया है। बीडीए परिक्षेत्र में बिना ले-आउट पास कराए हुई प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण का अभियान छेड़ा गया है। बुधवार को मूड़घाट में तीन हजार वर्ग मीटर भूखंड में हुई प्लाटिंग पर पुलिसकर्मियों के साथ बीडीए टीम पहुंची। यहां छोटे-छोटे प्लाट की ईंटों से की गई मार्किंग को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। इस कार्रवाई से प्राॅपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया है।
बीडीए परिक्षेत्र में शहर एवं आसपास के क्षेत्र में भूमाफिया की मंशा पर बीडीए पानी फेर दे रहा है। काश्तकारों से सस्ते दर पर जमीन का एग्रीमेंट कराकर मनमुताबिक साइज में प्लाटिंग कर इसे ग्राहकों को बेच दिया जा रहा है। इस धंधे पर लगाम लगाने के लिए बीडीए सख्त हो चुका है। बीडीए उपाध्यक्ष/डीएम प्रीतपाल चौहान के निर्देशन में बगैर लेआउट पास कराए जमीन की बिक्री पर अंकुश लगाया जा रहा है।
बीडीए सचिव/ एडीएम के मार्गदर्शन में बीडीए टीम मूड़घाट पहुंची। यहां आदर्श प्राथमिक विद्यालय के पास राजेंद्र अग्रवाल व अशफाक द्वारा करीब 3000 वर्ग मीटर भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध प्लांटिग का कारोबार होते पाया गया। टीम ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू कर दी। संबंधित भूखंड में की गई ईंटों की मार्किंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया गया।
विज्ञापन
एडीएम ने बताया कि बीडीए परिक्षेत्र में बगैर लेआउट पास कराए प्लाटिंग नहीं की जा सकती है। नई कॉलोनी बसाने के लिए बीडीए के मानक के अनुरूप लेआउट तैयार करना होगा। ऐसा न करने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस तरह के कुछ अन्य भूखंड भी चिह्नित किए गए है। जिन पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। टीम में पुलिस बल के अलावा मजिस्ट्रेट कमलेंद्र सिंह, अधिशाषी अभियंता बीडीए हरिओम गुप्ता, अवर अभियंता रोहित पटेल आदि मौजूद रहे।