फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   plan ready to 9 points action

संशोधित..... नौ सूत्रीय बिंदुओं पर समीक्षा की कार्ययोजना तैयार

Wed, 11 May 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
plan ready to 9 points action
नौ सूत्री बिंदुओं पर कार्रवाई की योजना तैयार
विज्ञापन

बस्ती। परिक्षेत्र में पुलिस नौ सूत्री बिंदुओं पर कार्रवाई की योजना बना चुकी है। सीसीटीवी कैमरों का सत्यापन, सड़क दुर्घटनाओं का डाटा फीडिंग, वाहन चोरी की ज्यादा घटनाओं वाले स्थानों का चिन्हीकरण आदि शामिल हैं। एक महीने के इस अभियान की इसी हफ्ते शुरुआत होगी। इस दौरान होने वाली कार्रवाई की रोजाना रिपोर्ट ली जाएगी। आईजी राजेश मोडक ने बातचीत के दौरान बताया कि इसमें ढिलाई करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस की प्राथमिकताओं के बारे में आईजी ने बताया कि अभियान चलाकर अपराधियों का सत्यापन किया जाएगा। तीन वर्ष के भीतर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों की मौजूदा स्थिति की जांच की जाएगी। परिक्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं। चोरियों व नकबजनी के मद्देनजर सतर्कता बरतने को कहा गया है। ग्राम प्रहरियों को सजग रखने और उनसे अपेक्षित सूचनाएं प्राप्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसमें सबसे अहम बिंदु सीसीटीवी कैमरों व उसके पूरे सिस्टम का सत्यापन कराना शामिल है। प्राय: किसी घटना के बाद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खोजी जाती है, मगर पुलिस के जरिए लगाए गए कैमरे अक्सर खराब मिलते हैं। इसके अलावा यातायात निदेशालय ने निर्देश पर अमल करने को कहा गया है, जिसमें प्रत्येक दुर्घटना में डाटा फीड किया जाना है। ऐसा करने के पीछे वजह है कि इससे हादसों का कारण और रोड सेफ्टी संबंधी योजना बनाने में मदद मिलेगी। अभियान में इश्योरेंस वाले कार्रवाई का सत्यापन किया जाए। साथ ही ऐसे टॉप फाइव स्थान चिह्नित करने को कहा गया है, जहां से सबसे ज्यादा वाहन चोरी होती है। आईजी ने बताया कि इन बिंदुओं पर तत्काल अमल में लाने की हिदायत दी गई है, ताकि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed