{"_id":"64595267c65ee11d760a5cb6","slug":"pickup-overturned-13-laborers-of-lakhimpur-injured-basti-news-c-7-1-157330-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डिवाइडर पर चढ़कर पलटा पिकअप, लखीमपुर के 13 मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डिवाइडर पर चढ़कर पलटा पिकअप, लखीमपुर के 13 मजदूर घायल
Tue, 09 May 2023 04:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Updated Tue, 09 May 2023 04:42 PM IST
सार
पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया और पिकअप में सवार 13 मजदूर घायल हो गए। चीख-सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में महाराजगंज चौकी पुलिस पहुंच गई और घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।
विज्ञापन
हाइवे के रजौली के निकट पलटी पिकअप पिकअप।
विस्तार
बस्ती जिले में लखीमपुर से गोरखपुर जा रहा मजदूरों से भरा पिकअप सोमवार को भोर में करीब चार बजे हर्रैया थाने के गजानन ढाबे के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार 13 मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल मजदूरों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। दो मजदूरों को गंभीर चोट आने के चलते चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जबकि अन्य मजदूरों का उपचार सीएससी कप्तानगंज में चल रहा है। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
सड़क निर्माण के लिए लखीमपुर से मजदूर गोरखपुर लाए जा रहे थे। 13 मजदूर पिकअप में सवार होकर रविवार रात में वहां से निकले। भोर में करीब चार बजे पिकअप के चालक को झपकी आ गई। पिकअप डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया और पिकअप में सवार 13 मजदूर घायल हो गए। चीख-सुनकर आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में महाराजगंज चौकी पुलिस पहुंच गई और घायलों को सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया।
विज्ञापन
ये मजदूर हुए घायल
प्रहलाद पुत्र कल्लू निवासी पचासा थाना ईसानगर लखीमपुर, इतवारी पुत्र पहलाद, बराती पुत्र प्रहलाद, विनोद पुत्र कैलाश, इंद्रजीत (19) पुत्र सफलू, सूरज (17) पुत्र हरिश्चंद्र, जय राम (22) पुत्र कैलाश, प्रदीप (18) पुत्र पन्नालाल, गुड्डू (19) पुत्र मधुकर, हजाम (16) पुत्र मधुकर रामजीत (20) पुत्र श्री कृष्णा, सूर्य लाल (17) पुत्र हरीश निवासी नूरबन पुरवा थाना धौराहरा जिला लखीमपुर, सुनील कुमार पुत्र जोखू निवासी कराती पुरवा थाना ईसानगर लखीमपुर घायल हो गए। प्रहलाद और उनके पुत्र इतवारी को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन