Basti News: बहराइच मेले से लौट रहे यात्रियों की पिकअप पलटी, एक की मौत, सात घायल
सभी घायलों को घटना के तुंरत बाद ही एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भानपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अलाउद्दीन (24) वर्ष को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक का शव सोनहा पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच मेले से लौट रही यात्रियों की पिकअप अचानक अनिंयत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। वही गाड़ीं में सवार 20 अन्य लोगों को हल्की चोटे आई हैं।
सभी घायलों को घटना के तुंरत बाद ही एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भानपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अलाउद्दीन (24) वर्ष को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक का शव सोनहा पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई।
सामान्य रूप से चोटिल लोगों को दूसरे वाहन से पुलिस ने उनके घर भिजवा दिया। हादसे में घायल सभी यात्री ग्राम ढोढयां, अमर डोभा, मेंहदावल, थाना बखिरा जनपद संतकबीर नगर के रहने वाले थे। यह हादसा सोमवार की सुबह 5.45 पर सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर रामनगर पडाव के निकट हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.