{"_id":"6461d80fbaa53752000fbc13","slug":"pickup-of-passengers-returning-from-bahraich-fair-overturned-one-killed-seven-injured-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बहराइच मेले से लौट रहे यात्रियों की पिकअप पलटी, एक की मौत, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बहराइच मेले से लौट रहे यात्रियों की पिकअप पलटी, एक की मौत, सात घायल
Mon, 15 May 2023 12:31 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी भानपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी भानपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 May 2023 12:31 PM IST
सार
सभी घायलों को घटना के तुंरत बाद ही एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भानपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अलाउद्दीन (24) वर्ष को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक का शव सोनहा पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बहराइच मेले से लौट रही यात्रियों की पिकअप अचानक अनिंयत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। वही गाड़ीं में सवार 20 अन्य लोगों को हल्की चोटे आई हैं।
विज्ञापन
सभी घायलों को घटना के तुंरत बाद ही एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भानपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अलाउद्दीन (24) वर्ष को मृत घोषित कर दिया। मृत युवक का शव सोनहा पुलिस ने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
सामान्य रूप से चोटिल लोगों को दूसरे वाहन से पुलिस ने उनके घर भिजवा दिया। हादसे में घायल सभी यात्री ग्राम ढोढयां, अमर डोभा, मेंहदावल, थाना बखिरा जनपद संतकबीर नगर के रहने वाले थे। यह हादसा सोमवार की सुबह 5.45 पर सोनहा थाना क्षेत्र के बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर रामनगर पडाव के निकट हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन