{"_id":"63e93658f898b9b12a0ef8d0","slug":"pickup-fell-in-manorama-river-basti-news-c-7-1-51483-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: पुल की रेलिंग तोड़ मनोरमा नदी में गिरा पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: पुल की रेलिंग तोड़ मनोरमा नदी में गिरा पिकअप
Mon, 13 Feb 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 13 Feb 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
दुबौलिया क्षेत्र के मनोरमा नदी स्थित पंडूल घाट पुल की रेलिंग तोड़कर नदी गिरी पिकप गाड़ी। संवाद
पुल की रेलिंग तोड़ मनोरमा नदी में गिरा पिकअप
- कप्तानगंज-भिऊरा मार्ग पर पंडूल घाट की घटना
- पिकअप चालक समेत तीन लोगों को ग्रामीणों ने निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी दुबौलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के कप्तानगंज-भिऊरा संपर्क मार्ग स्थित पंडूल घाट पर बने मनोरमा नदी के पुल पर रविवार को एक पिकअप अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फुट नीचे नदी में जा गिरा। हादसे में पिकअप चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया। इनमें से एक को चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी रंजीत रविवार को पिकअप लेकर पांडवनगर से डीजे लादने के लिए निकले थे। पिकअप पर उनके साथ एकडेंगवा निवासी अक्षांश और राहुल भी सवार थे। कप्तानगंज-भिऊरा संपर्क मार्ग पर पंडूल घाट पर मनोरमा नदी के पुल पर अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। हादसा होते देख पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई। नदी में पानी कम होने के कारण लोगों की मदद से चालक रंजीत, अक्षांश और राहुल को किसी तरीके से बाहर निकाल लिया गया। तीनों को स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। यहां राहुल को गंभीर चोट लगने के कारण उसे कप्तानगंज सीएचसी भेजा गया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
-- -- -- -- -- -- -- -