{"_id":"6a5a83118fbf3da5cc0e688a","slug":"pickup-driver-and-helper-injured-after-rear-ending-a-truck-basti-news-c-207-1-bst1006-162542-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: ट्रक में पीछे से टकराई पिकअप चालक और खलासी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: ट्रक में पीछे से टकराई पिकअप चालक और खलासी घायल
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त पिकअप। संवाद
महराजगंज। बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर हर्रैया थाना क्षेत्र के बड़हर कला गांव के सामने बृहस्पतिवार की रात 12 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। इससे पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया चालक व खलासी घायल होकर केबिन में ही फंस गए। पुलिस ने दोनों को बाहर निकलवाकर अस्पताल भेजा।
बस्ती जिले के गायघाट निवासी अजय पुत्र बजरंगी पिकअप लेकर दिल्ली जा रहे थे। वह हाईवे के बड़हर कला गांव के पास पहुंचे ही थे कि आगे चल रही ट्रक में पिकअप घुस गई। इससे पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और केबिन में चालक अजय और खलासी फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 112, फायर ब्रिगेड, हाईवे पेट्रोलिंग टीम और एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम ने पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर चालक और खलासी को पिकअप से बाहर निकाला। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया भेजा गया। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं खलासी कुछ देर बाद अस्पताल से भाग गया।