{"_id":"6813d7b7e3757a0add0208be","slug":"petrol-pump-owner-committed-suicide-by-shooting-himself-basti-news-c-207-1-sgkp1006-135871-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पेट्रोप पंप मालिक ने गोली मारकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पेट्रोप पंप मालिक ने गोली मारकर की खुदकुशी
Fri, 02 May 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 02 May 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर के निर्माणाधीन फोरलेन के किनारे स्थित पेट्रोलपंप मालिक सरदार जगजीत सिंहको बृहस्पतिवार को दोपहर अपनी केबिन में खून से लथपथ पाया गया। उनकी दाहिनी कनपटी पर गोली लगी थी। दाहिने हाथ में लाइसेंसी पिस्टल पाई गई है। परिवार के लोगों ने पहले साफ करते समय गोली चल जाने की बात बताई लेकिन, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज आदि की जांच की तो मामला खुदकुशी का पाया गया।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि सरदार जगजीत सिंह ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की है। परिवार और अन्य लोगों से पूछताछ में पाया गया कि इनके ऊपर काफी कर्ज था। कुछ अन्य कारण भी हाे सकते हैं, इसलिए पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव मर्चरी में रखवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली थानाक्षेत्र के रामेश्वरपुरी निवासी सरदार जगजीत सिंह उर्फ पंपी का बड़ेबन स्थित हरगुरु फिलिंग सेंटर नाम के पेट्रोलपंप है। बृहस्पतिवार को पंप मालिक सरदार जगजीत सिंह अपने कमरे में थे।
विज्ञापन
तभी अचानक की गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर कर्मचारी केबिन की तरफ दौड़े। अंदर सोफे पर जगजीत सिंह लहूलुहान अवस्था में पड़े थे। इधर सूचना पाकर एएसपी ओमप्रकाश सिंह व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। पंप पर सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। इधर घटना की सूचना पाकर सदर विधायक महेंद्र यादव व कई व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए।