फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Performing bodies on the road

शव को सड़क पर रखकर लोगों ने देईसाड़ में लगाया जाम

Sat, 05 Oct 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Performing bodies on the road
शव को सड़क पर रखकर लगाया जाम
विज्ञापन

बनकटी(बस्ती)। भूमि विवाद में हुए हमले में गंभीर घायल लालगंज थानाक्षेत्र के डड़िया उर्फ चकदूलम निवासी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को शव गांव लाया गया तो आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर शव रखकर देईसाड़ बाजार में जाम लगा दिया।

डड़िया उर्फ चकदूलम निवासी बंसू के बेटे पुजारी गौतम पर 15 सितंबर की देर शाम देईसांड़ चौराहे से घर जाते समय कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। मामले में रिश्तेदार अनुपाखोर निवासी विजय कुमार की तहरीर पर पुलिस ने डड़िया निवासी अर्जुन, सूरज व लाला के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुजारी गौतम को गंभीर हालत में लखनऊ में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 19 दिन इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव गांव लाया गया। इसकी सूचना पर गुस्साए लोगों ने बस्ती-महुली मार्ग स्थित देईसांड चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मारपीट के मुकदमे को हत्या की धाराओं में बदला जाए। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही दो अन्य लोगों के नाम शामिल किए जाए। देईसाड़ बाजार में जाम की सूचना पर थानाध्यक्ष विकास यादव टीम के साथ पहुंचे और जाम हटाने के लिए लोगों से बातचीत करने लगे,लेकिन मांगों पर अड़े ग्रामीणों ने एक भी नहीं सुनी तो उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। थोड़ी देर में सीओ रुधौली जर्नादन दुबे, तहसीलदार सदर पवन जायसवाल मौके पर पहुंच गए। मुकदमे को तरमीम करने के साथ ही आरोपयिों का नाम बढ़ाने का आश्वासन दिया। तहसीलदार ने पांच लाख रुपये किसान बीमा का लाभ, विधवा पेंशन व पारिवारिक लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया। सुबह साढ़े आठ से साढ़े दस बजे तक करीब दो घंटे चले मान-मनौव्वल के बाद जाम खुलवाया जा सका। सीओ ने बताया कि मुकदमे में आईपीसी की धारा 304 बढ़ा दी गई है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed