फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   People suffering from scorching sun, mercury reached 42

Basti News: चिलचिलाती धूप से लोग बेहाल,42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Sat, 13 May 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 May 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
People suffering from scorching sun, mercury reached 42
चिलचिलाती धूप से बचने के लिए युवतियों को दुपट्टे का सहारा लेना पड़ा।
बस्ती। भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान के 23 डिग्री पर पहुंचने से लोग अपने घरों में भी पसीने से तर नजर आए। तेज धूप के चलते दोपहर में शहर की सड़कें सूनी पड़ी रहीं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। सबसे खास बात यह कि सुबह साढ़े आठ बजे के बाद से ही धूप की तल्खी काफी बढ़ जा रही है। 10 बजते-बजते तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच जा रहा है। हवा में आर्द्रता की कमी के कारण लोगों को धूप और भी ज्यादा तंग कर रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच स्कूल से लौटने वाले छात्र-छात्राओं को हो रही है। घर लौटने पर वे गर्मी से बेहाल दिख रहे हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में पुरवा हवा चलने के आसार हैं। जिससे तापमान में एक-दो डिग्री कमी की संभावना है।
विज्ञापन

--------------
अस्पताल में बढ़े मरीज बिगड़ रही लोगों की सेहत
बस्ती। भीषण गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। बाहर निकलने वाले लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो रहे हैं। बच्चों में डायरिया की शिकायत बढ़ गई है। अस्पतालों में अचानक मरीजों की संख्या बढ़ोतरी दर्ज गई है। ज्यादातर लोग उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में हर दिन साठ से सत्तर बुखार, उल्टी-दस्त व डायरिया के रोगी आ रहे हैं जिसमें से पचास प्रतिशत को भर्ती करना पड़ रहा है। फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि उनकी ओपीडी में शुक्रवार को करीब सत्तर मरीज आए थे। जिन मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाने की और अन्य इलाज की जरूरत महसूस होने पर उन्हें भर्ती किया गया। कहा कि तीखी धूप के चलते बीमारी बढ़ रही है। इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि तेज धूप में घर से न निकलें। यदि निकलना जरूरी ही है तो शरीर ढंक कर रखें। सिर को भी ढकें। बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें, क्योंकि तीखी धूप बच्चों की सेहत पर प्रभाव डालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बुखार, उल्टी-दस्त में ये करें उपाय
- महिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके श्रीवास्तव, फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने कहा कि लू व धूप से बीमार होने पर यदि बुखार आ जाए तो शरीर को ठंडे पानी से खूब पोंछे, ओआरएस घोल लें। यदि यह न हो तो चुटकी भर नमक व चीनी का घोल बनाकर पीएं। संभव हो तो पानी को उबाल कर ठंडा करने के बाद प्रयोग करें। क्यों कि गर्मी में जब जल स्तर घटता है तो पानी में संक्रमकता बढ़ जाती है। ऐसे में स्वच्छ पानी का प्रयोग पीने के लिए करें।
----
गर्मी से बचने को लेकर बरतें सावधानी
- नारियल पानी, छाछ, लस्सी, जूस, शिकंजी, नींबू -पानी खूब पीएं।
- चिकनाईयुक्त, मसालेदार, जंक फूड के साथ बाहर के खाने से बचें।
- भोजन में हरी सब्जी, सलाद, दाल का उपयोग अधिक करें।
- धूप में जाते वक्त चश्मा, छाता, टोपी का इस्तेमाल करें।
- पूरी बाजू के कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed