{"_id":"5ac3c39f4f1c1bb4618b53af","slug":"people-protest-againsg-homeopathic-hospital-transfer","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम्योपैथिक अस्पताल के स्थानांतरण पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम्योपैथिक अस्पताल के स्थानांतरण पर आक्रोश
basti
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते गांववाले।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर।
क्षेत्र के मिश्रौलिया दुर्वासा लालपुर पंडित स्थित राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल के स्थानांतरण को लेकर क्षेत्रीय जनता ने विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क जाम कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
क्षेत्र के उक्त अस्पताल के स्थानांतरण की जानकारी जैसे ही हुई, वहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता जुट गई। इसके बाद लोगों ने अस्पताल के सामने परशुरामपुर-परसा सड़क जाम कर दी। अस्पताल को लेकर ग्रामीण नारेबाजी करने लगे।
प्रदर्शन में शामिल बुजुर्ग शिव मूरत दुबे ने कहा कि करीब 40 वर्ष पहले इस चिकित्सालय की स्थापना हुई थी तभी से लेकर एक रुपये की पर्ची पर पीलिया, गठिया, लीवर यहां तक कि महिलाओं के तमाम असाध्य रोगों का उपचार हो जाता है। क्षेत्र के पश्चिमी सीमा पर बसे गौरा पांडेय, नागपुर टिकैत, कोहराए, रजवापुर, गोपालपुर, बिछिया मिश्र, परसा समेत सैकड़ों गांवों के लोग इस अस्पताल से रोगों का उपचार कराते हैं। गरीब जनता में अस्पताल की कार्यशैली पर भरोसा है। अस्पताल का स्थानान्तरण किए जाने से क्षेत्रीय जनता अस्पताल की ओर से मुहैया सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हो जाएगी। चिकित्सालय के डॉ. नितनेश शुक्ल ने कहा कि शासन के मुख्य सचिव के निर्देश पर अस्पताल स्थानांतरण किया जा रहा है। अस्पताल को लेकर आंदोलनकारी भीड़ शांत करने के लिए क्षेत्राधिकारी हर्रैया सतीश चंद्र शुक्ल के निर्देश पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष परसरामपुर चन्द्र मोहन भाटिया, एस आई राम मिलान पांडेय व थानाध्यक्ष पैकोलिया अवधेश राज सिंह के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया।