फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   people neglected castiem - Anupama jaiswal

जनता ने नकारा है जातिवाद-परिवारवाद : अनुपमा

Fri, 17 Nov 2017 11:47 PM IST
basti
basti Updated Fri, 17 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
people neglected castiem - Anupama jaiswal
राजनी‌त‌ि - फोटो : amar ujala
बभनान। 
विज्ञापन

सूबे की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि जनता ने जातिवाद और परिवार की राजनीति को नकार दिया है। इसी के चलते देश और प्रदेश में भाजपा की राष्ट्रवादी सोच की सरकार बनी है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास के नारे को लेकर कार्य कर रही है। सभी वर्गों को सम्मान मिल रहा है। 

शुक्रवार को कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित निकाय चुनाव की जन सभा के संबोधन के दौरान बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने परिवार त्याग कर संन्यासी रूप धारण कर समाज को नई दिशा दी है। उनके नेतृत्व में प्रदेश खुशहाली और तरक्की की राह पर अग्रसर है। पिछले सात माह के कार्यकाल में प्रदेश में अमन-चैन का वातावरण कायम हुआ है। उन्होंने नगर पंचायत की जनता से भाजपा प्रत्याशी प्रबल मलानी के लिए सहयोग और वोट मांगा। कप्तानगंज विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ल ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। सभा को सदर के विधायक दयाराम चौधरी ने भी संबोधित किया। संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वरुण पांडेय ने किया। इस दौरान दीपचंद शुक्ल, संतोष शुक्ल, सुनील पांडेय, शैल जायसवाल, दिनेश चंद सोनी, राधेश्याम कमलापुरी, श्याम बहादुर सिंह, राजेश सिंह, मुन्ना बाबा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed