फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   people beaten car riders

गांववालों ने कार सवारों को पीटा

Wed, 01 Jun 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
people beaten car riders
गांववालों ने कार सवारों को पीटा
विज्ञापन

कप्तानगंज थाने के गौरा गांव के पास का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज कस्बे के पास स्थित गौरा गांव के पास नशे में धुत कार सवार तीन युवकों की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। इससे उनकी हालत गंभीर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

मंगलवार देर रात बस्ती की तरफ से एक कार में सवार तीन युवक हर्रैया की तरफ बरात जा रहे थे। रात 10:15 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम के निकट कार को एक ट्रक ने साइड मार दिया। इस पर कार सवार युवकों ने ट्रक को ओवरटेक करके एक ढाबे पर रोकवाया। वहां चालक से कार में हुए नुकसान की भरपाई मांगने लगे। अभी इन लोगों में बातचीत हो रही थी कि कार में सवार एक युवक ने ट्रक का शीशा तोड़ दिया। इससे ट्रक चालक डर गया और वह ट्रक लेकर कप्तानगंज कस्बे से सटे गौरा गांव के पशु बाजार में ट्रक खड़ा करके भागने लगा। उसे खोजने के चक्कर में कार सवार तीनों युवकों ने पहले तो ढाबे वाले को मारा। फिर पशु बाजार में सो रहे व्यापारियों की भी दौड़ाकर पिटाई की। गुहार पर गांव के लोग जुट गए और तीनों युवकों को जमकर पीट दिया। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed