फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   pensioners meeting

‘पेंशनर्स की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें’

Fri, 17 Dec 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
pensioners meeting
‘पेंशनर्स की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें’
विज्ञापन

पेंशनर्स दिवस पर प्रभारी डीएम ने सीटीओ को दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पेंशनर्स की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाना आवश्यक है। उनकी समस्याओं की समाधान के लिए शासन स्तर पर पत्राचार करने के मामले में भी लापरवाही न की जाए।

यह निर्देश प्रभारी डीएम/सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने दिए हैं। वे विकास भवन सभागार में शुक्रवार को आयोजित पेंशनर्स दिवस की बैठक बोल रहे थे। कहा कि पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नियमो में सरलीकरण की मांग किए जाने के संबंध में शासन स्तर से पत्राचार की जरूरत है। कहा कि वर्तमान में पेंशनभोगियों के लिए जीवित प्रमाणपत्र जमा करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था बनाई गई है। सभी पेंशनभोगी समय से अपना जीवित प्रमाणपत्र ऑनलाइन करा सकते हैं। मुख्य कोषाधिकारी डॉ. श्रीनिवास त्रिपाठी ने बताया कि पेंशनभोगियों के लिए ऑनलाइन जीवित प्रमाणपत्र कराने के साथ ही कोषागार में पांच काउंटरों पर ऑफलाइन जीवित प्रमाणपत्र जमा कराने की व्यवस्था भी की गई है। किसी भी समस्या के लिए पेंशनभोगी की ओर से बताने पर त्वरित निस्तारण भी कराया जा रहा है। बताया कि दिव्यांगजनों तथा वृद्धजनों के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रमाणपत्र स्वीकार करने की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पेंशनभोगी तथा संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed