फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   pelting on SDM car three arreted

एसडीएम की कार पर पथराव,तीन गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
pelting on SDM car three arreted
एसडीएम की कार पर पथराव, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

परशुरामपुर/बस्ती। परशुरामपुर थाने के लालपुर माचा गांव में आंबेडकर पार्क पर अवैध कब्जा हटवाने गए जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम हर्रैंया प्रेम प्रकाश मीणा की गाड़ी पर ईंट पत्थर फेंकने का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार देर शाम हुई घटना के बावत लेखपाल ने परशुरामपुर थाने में तीन महिला समेत छह के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया है। जिनमें से तीन महिला आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुख्य अभियुक्त सहित तीनों पुरुष आरोपी फरार हैं। एसडीएम का कहना है कि राजस्व टीम पर एकाएक हमला कर दिया था।

लेखपाल संतोष कुमार उपाध्याय की तहरीर में बताया गया है कि लालपुर माचा गांव के आंबेडकर पार्क पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा था। सोमवार को अतिक्रमण की पैमाइश व अवैध कब्जा हटवाया जा रहा था। इसी दौरान अतिक्रमण करने वाले तुलसीराम ने अपने परिवार की महिलाओं व अन्य को साथ लेकर पैमाइस करा रहे उपजिलाधिकारी की सरकारी गाड़ी पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। मजबूरन टीम को वहां से बिना पैमाइश पूरा किए जान बचाकर भागना पड़ा। पुलिस ने तुलसीराम, सुरेश, विशाल, लीलावती, सुनीता पत्नी रोहित एवं तुलसीराम की पुत्री सुनीता (सुनीता नाम की दोनों) के विरुद्घ बलवा, सरकारी कार्य में बाधा डालने, तोड़फोड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। दोनों सुनीता व लीलावती को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed