फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pearl farming to boost income; target set to cultivate 5,000 oysters.

Basti News: मोती पालन से बढ़ेगी आमदनी, 5000 सीपों के संवर्धन का लक्ष्य

Wed, 07 Oct 2026 03:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:17 AM IST
विज्ञापन
Pearl farming to boost income; target set to cultivate 5,000 oysters.
बस्ती। अब तालाबों में मछली के साथ मोती भी किसानों की आमदनी बढ़ाने का जरिया बनेगा। उत्तर प्रदेश मोती संवर्धन योजना के तहत मंगलवार को बस्ती मंडल के मत्स्य विभाग कार्यालय में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। चयनित लाभार्थियों और किसानों को सीप पालन, मोती निर्माण और तालाब प्रबंधन की वैज्ञानिक तकनीक बताई गई। हर लाभार्थी इकाई में 2,000 से 5,000 सीपों के संवर्धन का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

मुख्य तकनीकी विशेषज्ञ आनंद त्रिपाठी ने सीप के चयन, रखरखाव, न्यूक्लियस प्रत्यारोपण और मोती तैयार होने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने पालन स्थल की सुरक्षा और उत्पादन अवधि में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। सीप, प्राकृतिक मोती और संवर्धन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त उप निदेशक मत्स्य बीपी सिंह ने तालाब में जल गुणवत्ता बनाए रखने को मोती पालन के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने करीब छह फीट पानी की गहराई रखने और ऑक्सीजन कम होने पर एयरेटर के इस्तेमाल की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए सिद्धार्थनगर से सुनीता पत्नी गंगाराम और रामलखन पुत्र रामकरन तथा बस्ती से जितेंद्र कुमार वर्मा, निर्मला पत्नी रामनाथ और सतीशचंद्र शर्मा का चयन किया गया है। उप निदेशक मत्स्य आरके श्रीवास्तव ने किसानों से मोती पालन अपनाकर आय बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य संदीप कुमार वर्मा समेत मंडलीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed