फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Peace committee meetings held for Durga Puja and Dussehra

Basti News: दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित

Fri, 19 Sep 2025 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 19 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Peace committee meetings held for Durga Puja and Dussehra
मुंडेरवा/वाल्टरगंज। दुर्गा पूजा व दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए थाना मुंडेरवा व वाल्टरगंज में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं। मुंडेरवा थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि त्योहार सौहार्दपूर्वक मनाया जाए और तेज आवाज वाले डीजे का प्रयोग न किया जाए। उन्होंने कहा कि विजयादशमी सत्य पर असत्य की जीत का प्रतीक है, इसे शालीनता के साथ मनाएं। बैठक में अजय पांडेय, दुर्गा चौरसिया, अनूप सोनी, विजय मिश्रा, राजेश गुप्ता, एजाज खान, कामोद कुशवाहा, अमरनाथ यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं वाल्टरगंज थाना परिसर में थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई। उन्होंने दुर्गा पूजा पंडाल विवादित स्थलों या बिजली के तारों के नीचे न लगाने और पंडालों में पानी व बालू जैसी सुरक्षा सामग्री रखने की हिदायत दी। साथ ही दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति बनाए रखने और डीजे का प्रयोग न्यायालय द्वारा निर्धारित मानकों के तहत ही करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed