{"_id":"6175a91618100a385a43dfcd","slug":"pcs-exam-half-of-the-examinees-absent-basti-news-gkp414095580","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस परीक्षा: आधे परीक्षार्थी गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस परीक्षा: आधे परीक्षार्थी गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीएस परीक्षा: आधे परीक्षार्थी गैरहाजिर
20 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा, 10464 में 5533 हुए शामिल
बस्ती। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित की जाने वाली यूपी पीसीएस और एसीएफ-आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा में रविवार करीब आधे अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जिले के 20 केंद्रों पर दो पालियों में हुई परीक्षा में 10464 में 5533 अभ्यर्थी शामिल हुए।
सुबह 9:30 से 11:30 बजे और द्वितीय पाली की परीक्षा 2:30 से 4:30 बजे तक परीक्षा हुई। आयोग की राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 और सहायक वन संरक्षक-क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
जिले में परीक्षा के लिए शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज, किसान इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्यालय, उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी, यूनिक साइंस एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, श्रीराम पब्लिक स्कूल, दीसीएमएस, जीआरएस इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, सेंट जेवियर्स स्कूल, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल, महिला महाविद्यालय, किसान इंटर कॉलेज कटया, सरला इंटरनेशनल एकेडमी, करमादेवी स्मृति विद्यालय, देलही स्कूल आफ एक्सीलेंस, राजन महिला डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
सभी केंद्रों के लिए नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट और 20 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। सचल दल केंद्रों की निगरानी करते रहे। केंद्रों की सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही। परीक्षा के नोडल अधिकारी एसडीएम सदर पवन कसौधन ने बताया कि शांति पूर्वक परीक्षा संपन्न हो गई।