फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pay hommage to Lata Mangeshkar

सुर साधकों को सदा प्रेरणा देती रहेंगी भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर

Sun, 06 Feb 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Pay hommage to Lata Mangeshkar
‘सुर साधकों को प्रेरणा देती रहेंगी स्वर कोकिला लता मंगेशकर’
विज्ञापन

बस्ती। भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर सुर साधकों को अनंत काल तक प्रेरणा देती रहेंगी। उन्होंने शरीर का त्याग किया है। लेकिन, 25 हजार गीतों के जरिए उनकी आवाज हमेशा जीवित रहेगी।
पं. ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान में रविवार को लता मंगेशकर के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संगीत शिक्षक दिग्विजय नाथ मिश्र ने यह बात कही। वहीं, राजेश आर्य ने कहा कि लता मंगेशकर ने अपना पूरा जीवन संगीत के लिए समर्पित कर दिया। 92 वर्ष की आयु में उनका निधन मुंबई के एक अस्पताल में हो गया। संगीत जगत की सिरमौर, देश की शान लता मंगेशकर भारत रत्न से भी सम्मनित की गई थीं। संगीत साधकों के लिए लता मंगेशकर एक प्रेरणा थीं। अपने जीवन में 25,000 से अधिक गीतों को आवाज देने वाली लता मंगेशकर देश के तमाम सम्मान से सम्मानित की गई हैं। लता की आवाज ब्रह्मांड में सदैव गूंजती रहेगी। विनोद कुमार उपाध्याय, संतोष श्रीवास्तव, मास्टर शिव, फैशल ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ख्यातिप्राप्त स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से संगीत जगत को गहरा आघात पहुंचा है। जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती और आने वाली पीढ़ियां उन्हें कभी नहीं भुला पाएंगी।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रत्नेश कुमार, रणविजय, आदर्श मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, नीलू, अपर्णा श्रीवास्तव, आफताब आलम, शैलेष, पंकज, ऋषभ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed