{"_id":"668efe86c665731e7508787a","slug":"patidars-fight-over-land-dispute-case-filed-against-four-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120271-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जमीन के झगड़े में पटीदारों में मारपीट,चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जमीन के झगड़े में पटीदारों में मारपीट,चार पर केस
Thu, 11 Jul 2024 03:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 11 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। ग्राम खजुरिया श्रीनेत में जमीन के विवाद में नगर थाना पर तैनात महिला चौकीदार की उसके ही पटीदारों ने लाठी-डंडे व लात-घूसों से पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर घर की दीवार तोड़ने, घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
ग्राम खजुरिया श्रीनेत निवासी कुंती देवी पत्नी बसंत चौधरी नगर थाना में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। उन्होंने नगर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीन के विवाद को लेकर पटीदार दुलार मती पत्नी संजय चौधरी उसे अपशब्द कह रही थीं। जब विरोध किया तो दुलार मती व उनके परिजन जान से मारने की धमकी देते हुए घर में घुस आए और निर्माणाधीन दीवार को तोड़ दिया। लाठी-डंडे व लात-घूसों से जमकर पीटा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दुलार मती पत्नी संजय चौधरी, साहिल, मुकुल व बेटी अंशिका पुत्र संजय चौधरी पर मारपीट, निर्माणाधीन दीवार तोड़ने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। संवाद