{"_id":"669aed857fca0e3dd4083db4","slug":"passengers-kept-searching-for-satyagraha-express-reached-gorakhdham-after-48-hours-basti-news-c-207-1-sgkp1004-120760-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सत्याग्रह एक्सप्रेस ढूंढते रहे यात्री, 48 घंटे बाद आई गोरखधाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सत्याग्रह एक्सप्रेस ढूंढते रहे यात्री, 48 घंटे बाद आई गोरखधाम
Sat, 20 Jul 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
- गोंडा से बढ़नी होते हुए गंतव्य की ओर भेजी गई सत्याग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। गोंडा रेल हादसा के बाद बस्ती व बभनान रेलवे स्टेशन पर दूसरे दिन शुक्रवार को भी सत्याग्रह एक्सप्रेस नहीं पहुंची। यह रूट डायवर्जन के कारण गोंडा से बढ़नी होते हुए आगे की ओर रवाना कर दी गई। इससे स्टेशन पहुंचे यात्रियों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा।
हादसे के करीब 48 घंटे बाद पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस को देखकर यात्री टूट पड़े। इसके बाद 7-38 बजे गोरखपुर से चलकर मुंबई तक जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस पहुंची। यात्री विक्रांत ने बताया कि बृहस्पतिवार को ही जाना था। मगर, ट्रेन रूट डायवर्जन के कारण नहीं आई, ऐसे में आज जा रहा हूं। हादसा स्थल पर महाप्रबंधक सौम्या माथुर की देखरेख में पटरियों को युद्ध स्तर पर दुरुस्त किया जा रहा है। अप लाइन को शुक्रवार 13.15 बजे ठीक कर दिया गया। ट्रैक से पहली गाड़ी झिलाही से 17.09 बजे अप बीसीएन मालगाड़ी इस खंड चलाई गई। इसके बाद अप ट्रैक पर गाड़ियों का संचालन सामान्य किया गया।
स्टेशन अधीक्षक बी. प्रजापति ने बताया कि रक्सौल से चलकर दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस शुक्रवार को बढ़नी गोंडा होकर चलाई गई है। जिसके यात्रियों को असुविधा हुई। शुक्रवार शाम को गोरखधाम एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, हावड़ा काठ गोदाम एक्सप्रेस का संचालन शुरु हुआ है। शनिवार तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
दिनभर सूना रहा स्टेशन
- मोतीगंज-झिलाही स्टेशन के बीच दुर्घटना होने की जानकारी होने के चलते शुक्रवार को रेलवे स्टेशन से भीड़ गायब रही। अन्य दिनों की तुलना में शुक्रवार की सुबह प्लेटफॉर्म पर एक्का दुक्का लोग ही नजर आए। शाम के समय जब ट्रेनों के संचालन का सूचनाएं यात्रियों को मिली तो प्लेटफॉर्म पर भीड़ दिखी। हालांकि अन्य दिनों की तुलना में भीड़ कुछ कम रही।