फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passenger injured after slipping while boarding a moving train

Basti News: चलती ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से यात्री घायल

Wed, 18 Mar 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Passenger injured after slipping while boarding a moving train
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से घायल यात्री का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। संवाद
बस्ती। मंगलवार को बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या तीन पर आई जननायक एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने के बाद यात्री कोच से पानी लेने के लिए उतर गया, तभी ट्रेन चल दी। चढ़ने के चक्कर में पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे यात्री का एक पैर के पंजे का हिस्सा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरपीएफ ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जननायक एक्सप्रेस से अमृतसर से बिहार जा रहे दिनेश कुमार (62) ग्राम यजवारा थाना कटरा जिला मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। दोपहर करीब तीन बजे बस्ती रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म संख्या तीन पर जैसे ही ट्रेन रुकी दिनेश पानी लेने के लिए प्लेटफाॅर्म पर उतर गए। तभी ट्रेन आगे के लिए चल दी। वह चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगे। तभी उनका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मचारियों ने घायल यात्री को एम्बुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक राशिद बेग मिर्जा ने बताया कि घायल यात्री के साथ जा रहे उसके साले संजय शाह अस्पताल में मौजूद हैं, परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed