फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Parties left for 18 polling places, voting today

Basti News: 18 मतदेय स्थलों के लिए रवाना हुईं पार्टियां, मतदान आज

Mon, 30 Jan 2023 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Parties left for 18 polling places, voting today
18 मतदान स्थलों के लिए रवाना हुईं पार्टियां, मतदान आज
विज्ञापन

बस्ती। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य चुनाव में 18 मतदान स्थलों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर से मतदान पार्टियां रविवार को रवाना हो गईं। कलेक्ट्रेट में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा ने पोलिंग पार्टियों को रवाना करते हुए कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान कराएं।
मतदान प्रक्रिया के दौरान निष्पक्षता दिखनी भी चाहिए। किसी प्रक्रिया के संबंध में भ्रम हो, तो निर्वाचन कार्यालय से जानकारी हासिल कर लें। प्रत्येक मतदान स्थल पर काफी कम संख्या में मतदाता हैं, इसलिए आराम से मतदान कराएं, किसी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

डीएम प्रियंका निरंजन ने कहा कि इस मतदान में वरीयता का मत अंकित करना होता है। इसके लिए मतदेय स्थल में बैगनी रंग की स्केच पेन उपलब्ध कराई जाएगी। मतदान कर्मी यह ध्यान रखें कि कोई मतदाता अपने पेन से मतदान न करे, अन्यथा मतगणना के समय इसे अवैध कर दिया जाएगा। पहचान के लिए फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के अलावा 10 अन्य विकल्प दिए गए हैं। पहचान के लिए उनका उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलिंग पार्टियों ने मतपत्र के साथ-साथ स्टेशनरी, मतदान कंपार्टमेंट के लिए कार्डबोर्ड, मतपेटिका एवं उसको सील करने की सामग्री प्राप्त की। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी मतदान पार्टी के कर्मचारी रात में मतदेय स्थल पर ही निवास करेंगे। सुबह 8:00 बजे से मतदान कराएंगे तथा शाम को 4:00 बजे मतदान के पश्चात एजेंट के सामने मतपेटिका सील करके कलेक्ट्रेट परिसर आएंगे। यहां पर मतपेटिका जमा करेंगे, जिसे सुरक्षा बल के साथ गोरखपुर के लिए रवाना किया जाएगा। इस दौरान एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम कमलेश चंद, सीआरओ नीता यादव, तथा एसडीएम/जोनल मजिस्ट्रेट शैलेश दुबे, आनंद श्रीनेत, गुलाबचंद, जीके झा एवं मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट में स्थापित होगा कंट्रोल रूम
विधान परिषद निर्वाचन में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कलेक्ट्रेट स्थित निर्वाचन कार्यालय में आईटीआई प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव के नेतृत्व में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका नंबर 05542-247132 है। नोडल के साथ पांच अन्य सहयोगी तैनात किए गए हैं।
ये हैं मतदाता पहचान पत्र के विकल्प
डीएम ने बताया कि आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, राज्य/केन्द्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम स्थानीय निकाय या अन्य निजी औद्योगिक घरानों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये सेवा पहचान-पत्र, सांसदों या विधायकों अथवा पार्षदों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र, शैक्षिक संस्थाओं, जिनमें संबंधित शिक्षक/स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का निर्वाचक नियोजित हो उनके द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र, विश्वविद्यालय द्वारा जारी डिग्री/डिप्लोमा का मूल प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से जारी पहचान पत्र मतदान के लिए निर्वाचक प्रस्तुत कर सकता है।

अपनी कलम से न करें मतदान
मतदान में मतदाता को मतपत्र पर वरीयता का मत अंकित करना होता है। इसके लिए मतदेय स्थल में बैगनी रंग का स्केच पेन उपलब्ध कराया जाएगा। मतदाता ध्यान रखें कि वह अपने पेन से मतदान न करें, अन्यथा मतगणना के समय इसे अवैध घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed