{"_id":"626c29d77d30e55218789687","slug":"partha-has-won-gold-in-sketting-race-basti-news-gkp435142860","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती के पार्थ ने राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती के पार्थ ने राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती के पार्थ ने राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण
बस्ती। बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पगार गांव के सात वर्षीय पार्थ ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय आल इंडिया स्केटिंग चैंपियनशिप-2022 में 300 मीटर रेस में स्वर्ण पदक जीता। पार्थ इससे पहले 22 अप्रैल को चंडीगढ़ मोहाली में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ऑल इंडिया स्केटिंग चैंपियनशिप 2022 में 600 मीटर की प्रतिस्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया था।
कप्तानगंज के पार्थ लगातार दूसरी बार आल इंडिया स्केटिंग चैंपियनशिप 2022 में प्रदेश लेवल पर सफलता प्राप्त की है। पार्थ के शिक्षक पिता फूल करन बेटे की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद से कहीं ज्यादा परिश्रम कर उसने मुकाम हासिल किया है। यह प्रशंसनीय है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद उनके गांव में भी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के विनय कुमार, पारसनाथ, राम बृक्ष, गया प्रसाद, अजय कुमार, रामस्वरूप अक्षय कुमार विनय गौतम सहित अन्य लोगों ने पार्थ को शुभकामनाएं दी हैं।