{"_id":"5e404dcf8ebc3ee5b2733720","slug":"parking-per-kharch-one-karod-basti-news-gkp340452344","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग पर पालिका खर्च करेगी एक करोड़ 64 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग पर पालिका खर्च करेगी एक करोड़ 64 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्किंग पर पालिका खर्च करेगी एक करोड़ 64 लाख
बस्ती। शहर वासियों को जल्द ही जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका ने सभी तैयारियां पूूरी कर ली है। इस कार्य पर पालिका की ओर से एक करोड़ 64 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर पालिका क्षेत्र के गांधीनगर, रोडवेज, पुरानी बस्ती, कंपनीबाग सहित अन्य स्थानों पर लोग जाम जूझते नजर आते हैं। रही सही कसर सड़क की पटरियों पर किया गया अतिक्रमण पूरी कर देतीं हैं जिसके चलते पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी असुविधा होती है। नगर पालिका अध्यक्ष ने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी जिसके तहत पालिका की ओर से हाल ही में राजकीय इंटर कॉलेज के समीप स्थान चिह्नित की गई है। पालिका की ओर से यहां पटरी पार्किंग स्थल बनाया जाएगा, जिसके तहत इस कार्य में आने वाले खर्च का डीपीआर डीएम को भेजा जाएगा।
नगर पालिका परिषद के ईओ अखिलेश त्रिपाठी कहते हैं कि बोर्ड ने इस प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी हैं, जिलाधिकारी के पास डीपीआर भेजा जाएगा। कहते हैं कि स्वीकृति मिलने पर जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।