फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   parking arranment in Court complex

कचहरी परिसर में जिला प्रशासन के सहयोग से बनेगी पार्किंग

Sat, 07 May 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
parking arranment in Court complex
प्रशासनिक न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने शनिवार को कचहरी परिसर का किया निरीक्षण
विज्ञापन

बस्ती। प्रशासनिक न्यायमूर्ति पंकज भाटिया ने शनिवार को कचहरी परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की और पार्किंग की आदि की समस्या को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन के सहयोग से पार्किंग व वाहन स्टैंड के निर्माण का आश्वासन दिया।

सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ल के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता अयोध्या प्रसाद शुक्ल भारत भूषण वर्मा, रमाशंकर पांडेय, वीरेंद्र नाथ पांडेय व कृष्ण मोहन उपाध्याय ने न्यायमूर्ति से मुलाकात की। न्यायमूर्ति ने सभी से कहा कि अगर विधिक समस्या नहीं होगी तो जिला न्यायालय की गेट संख्या एक के सामने सिविल बार एसोसिएशन की चहारदीवारी में गेट बनाया जाएगा, जिससे वकीलों को सुगमता हो। न्याय भवन में अधिवक्ताओं व वादकारियों के लिए प्रसाधन कक्ष बनाने का प्रयास होगा। लिफ्ट बनने तक अधिवक्ता अपने वरिष्ठ जनों के हित में जरूरी अदालतों को भूतल पर शिफ्ट कर सकते हैं। इससे पूर्व न्यायमूर्ति ने जनपद न्यायालय परिसर निर्माणाधीन सिविल बार की चहारदीवारी का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed