फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   parivahan mantree ne dabaladekar bason kee jaanch kee

परिवहन मंत्री ने डबलडेकर बसों की जांच की

Sat, 11 Jun 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
parivahan mantree ne dabaladekar bason kee jaanch kee
मांचा गांव के पास डबलडेकर बसों की जांच करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह। - फोटो : BASTI
परिवहन मंत्री ने डबलडेकर बसों की जांच की
विज्ञापन

एआरटीओ को दी हिदायत, दायित्व निर्वहन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विक्रमजोत(बस्ती)। जिला मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर लखनऊ लौट रहे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने परशुरामपुर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मांचा गांव के पास डबलडेकर बस का निरीक्षण किया। लंबी दूरी की इस बस मे ओवरलोड यात्री थे। बस में घुस कर मंत्री ने यात्रियों से उनके गतंव्य स्थल का नाम व किराए के संबंध में पूछताछ की। एआरटीओ अरुण कुमार को फटकार लगाई। चेताया यदि दायित्व निर्वहन में लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद परिवहन मंत्री ने सांसद हरीश द्विवेदी के साथ गोरखपुर से चंडीगढ़, दिल्ली, लुधियाना सहित अन्य महानगरों की ओर जा रहीं करीब आधा दर्जन बसों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग के कारण अक्सर दुर्घटना होती है। इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाईवे पर परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के काफिले को देखकर सरकारी तथा प्राइवेट बस चालकों में अफरातफरी मच गई। तमाम चालक हाईवे के किनारे ढाबे तथा होटलों पर गाड़ी खड़ी कर जलपान के बहाने जांच से बच गए। जब परिवहन मंत्री स् का काफिला अयोध्या की तरफ रवाना हो गया तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed