फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   parishad Secratery directed for UP Board Exam

बोर्ड परीक्षा: कक्ष निरीक्षकों के बनेंगे यूनिक आईडी कार्ड

Tue, 08 Mar 2022 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
parishad Secratery directed for UP Board Exam
बोर्ड परीक्षा : कक्ष निरीक्षकों के बनेंगे यूनिक आईडी कार्ड
विज्ञापन

बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में इस बार कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी के लिए यूनिक आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की वर्ष-2022 की परीक्षा के लिए परिषद सचिव दिव्य प्रकाश शुक्ला ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशों का अक्षरश: पालन करने की हिदायत दी।
बोर्ड परीक्षा में पहली बार कक्ष निरीक्षकों एवं उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों की ड्यूटी पोर्टल से लगाई जाएगी। इसके लिए यूपी बोर्ड से संचालित सभी स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों का डाटा शैक्षिक योग्यता, बैंक अकाउंट वेबसाइट पर अपलोड कराया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को भी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर लगाया जाता है। ऐसे में सभी को यूनिक आईडी कार्ड बनाया जाएगा। अब शिक्षक कक्ष निरीक्षक और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में ड्यूटी लगने के बाद ड्यूटी से किनारा नहीं कस पाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि, जिले में 382 स्कूल यूपी बोर्ड से संचालित संचालित हो रहे हैं। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 77,261 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए कुल 121 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर लीक हुआ तो केंद्र व्यवस्थापक होंगे जिम्मेदार
जिला विद्यालय निरीक्षक डीएस यादव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण किया जा चुका है। परीक्षा प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रश्न पत्र डबल लाकर में रखा जाएगा। जिसकी एक चाबी प्रधानाचार्य तथा दूसरी केंद्र व्यवस्थापक के पास होगी। अगर पेपर लीक होगा तो सीधे केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार माने जाएंगे। वहीं, सभी परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तैनात होंगे। बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्र पर वाइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसकी निगरानी मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम से की जाएगी। अगर परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र पर उसकी फोटो नहीं होगी तो उसे परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed