{"_id":"5e52b4908ebc3ef3cf45ca1f","slug":"pariksha-29-se-basti-news-gkp3422758199","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 29 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 29 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 29 से
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 29 फरवरी से शुरू होंगी जो 23 अप्रैल तक चलेंगी। बीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम, एमए की परीक्षा होगी। इसके लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय में 27 फरवरी को बैठक होनी है जिसमें जिम्मेदारी तय की जाएगा। जिले में सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबंध 76 महाविद्यालय हैं जिसके लिए 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले के लगभग 44 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, वायस रिकार्डर होना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्रों को निगरानी के लिए विश्वविद्यालय में बने कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। जिसके लिए सभी केंद्रों को कोड जारी कर दिया गया है। एपीएनपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. असलम सिद्दीकी ने बताया की परीक्षा को लेकर 27 फरवरी को बैठक होनी। सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। आंतरिक सचल दल का गठन भी किया जाएगा जो सभी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। परीक्षा केंद्र से कॉपियों को ले जाने के लिए कोरियर की व्यवस्था की गई है।