{"_id":"61e9a826d8c6bf26c230d7cc","slug":"para-can-be-down-in-coming-days-basti-news-gkp4243877133","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ,बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ,बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम : आनेवाले दिनों में और लुढ़क सकता है पारा
बस्ती। आने वाले दिनों में ठंड का सितम बढ़ सकता है। उधर, सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण रविवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जबकि 26-27 जनवरी को सीजन का सबसे ज्यादा ठंड पड़ने का अनुमान व्यक्त किया जा रहा है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक सोमवार से बृहस्पतिवार के बीच न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इस बीच तेज पछुआ हवा चलने का अनुमान है। इस बीच राहत की बात यह है कि यदि हवा की चाल में खास तब्दीली नहीं हुई तो शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा हो सकता है। इससे फौरी तौर पर गलन कम होगी। हालांकि बादल छाए रहेंगे और धूप निकलने की संभावना न के बराबर है।
मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बृहस्पतिवार को भी सुबह जबरदस्त गलत महसूस की गई। हालांकि बुधवार की तुलना में न्यूनतम तापमान एक डिग्री ऊपर रहा। इसकी वजह पछुआ हवा में कमी मानी जा रही है। बावजूद इसके दोपहर 1:30 बजे के बाद हल्की धूप हुई मगर इसका तापमान पर खास फर्क नहीं पड़ा। इस तरह अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक ही चढ़ पाया। मौसम के जानकारों का कहना है कि आगामी तीन दिन के भीतर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है लिहाजा कहीं हल्की, कहीं मध्यम बारिश होने का अनुमान है। रविवार को तापमान और भी नीचे जा सकता है।