फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Papers of three people including Yashankar rejected

Basti News: नामाकन पत्रों की जांच पूरी... दयाशंकर समेत तीन लोगों के पर्चे खारिज

Wed, 08 May 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Papers of three people including Yashankar rejected
कलक्ट्रेट में नामांकन पत्रों की जांच करते डीएम अंद्रा वामसी।
सुबह 11 से चार बजे तक चली जांच, तीन पर्चों में मिलीं त्रुटियां, आरओ ने किया खारिज
विज्ञापन

जांच के बाद नामांकन कक्ष के बाहर चस्पा कर दी गई शेष नौ उम्मीदवारों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। छठे चरण के चुनाव में बस्ती संसदीय सीट के लिए नौ दिन चले नामांकन प्रक्रिया के बाद मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच शुरू की गई। आरओ/डीएम अंद्रा वामसी की मौजूदगी में 12 प्रत्याशियों के कुल 20 सेटों में दाखिल पर्चों की जांच सुबह 11 से चार बजे के बीच पूरी कर ली गई। इसमें पहले घोषित किए गए बसपा प्रत्याशी दयाशंकर मिश्र समेत तीन लोगों का नामांकन पत्र त्रुटियों के चलते खारिज कर दिया गया। भाजपा-सपा और बसपा समेत नौ उम्मीदवारों का पर्चा वैद्य ठहराते हुए नामांकन कक्ष के बाहर सूची चस्पा कर दी गई।
कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष डीएम कोर्ट में 29 अप्रैल से 6 मई तक नामांकन प्रक्रिया चली। इसमें भाजपा से सांसद हरीश द्विवेदी, सपा-कांग्रेस गठबंधन से पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी और बसपा से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र समेत 12 लोगाें ने कुल 20 सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन के आखिरी दिन बसपा ने अपना उम्मीदवार बदल दिया। आखिरी क्षणों में इस सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में लवकुश पटेल ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में 11 बजे से नामांकन पत्रों की जांच शुरू की गई। इसमें दयाशंकर मिश्र को टिकट कटने से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी नहीं माना गया। उन्होंने बतौर पार्टी प्रत्याशी तीन सेटों में पर्चा दाखिल किया था। प्रत्येक सेट में एक प्रस्तावक दिए गए थे। पार्टी प्रत्याशी बदल दिए जाने से उनका नामांकन पत्र अवैध करार दिया गया। एआरओ विनोद पांडेय ने बताया निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन में दस प्रस्तावक अनिवार्य हैं। दयाशंकर मिश्र की ओर से इतने संख्या में प्रस्तावक नहीं दिए गए थे, इसलिए आरओ ने उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दलीय उम्मीदवार अरुण कुमार का शपथपत्र पूर्ण नहीं पाया गया और निर्दलीय उम्मीदवार सूर्यप्रकाश सिंह के प्रस्तावकों का नाम भिन्न-भिन्न पाया गया है। इन त्रुटियों के चलते आरओ ने कुल तीन लोगों का नामांकन निरस्त किया है। चुनावी मैदान में फिलहाल नौ प्रत्याशी रह गए हैं। जबकि 9 मई को नामांकन वापसी की तिथि निर्धारित है। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मैदान में ताल ठोंकने वाले प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान डीएम कोर्ट में अनाधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक लगा रहा। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर भारी संख्या पुलिस बल और अधिकारी मुस्तैद रहे।

------------------

बस्ती संसदीय सीट से इनका नामांकन पत्र मिला वैध
भाजपा प्रत्याशी - सांसद हरीश द्विवेदी
सपा- कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी- पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी

बसपा प्रत्याशी- लवकुश पटेल (नामांकन के आखिरी दिन घोषित उम्मीदवार)
बहुजन मुक्ति पार्टी- रामकरन
ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक पार्टी - हाफिज अली

लोग पार्टी- पंकज दुबे
भारत महापरिवार पार्टी- शैलेंद्र कुमार

मौलिक अधिकार पार्टी- प्रेम कुमार
निर्दलीय- प्रमोद कुमार
------------------
इनका निरस्त हुआ नामांकन
दयाशंकर मिश्र (बसपा से घोषित पहले उम्मीदवार)
निर्दलीय- सूर्य प्रकाश सिंह

निर्दलीय- अरुण कुमार
...

आज नाम निर्देशन पत्रों की गहनता से जांच कराई गई है। त्रुटियों के आधार पर तीन लोगों का नामांकन पत्र अवैध ठहराते हुए उनकी प्रत्याशिता निरस्त कर दी गई है। 9 मई को नामांकन वापसी एवं चुनाव चिह्न आवंटन के लिए तिथि निर्धारित है। इच्छुक प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसके लिए सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन कक्ष में पहुंचना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही चुनावी मैदान में प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी।
-अंद्रा वामसी, डीएम/आरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed