{"_id":"5dd189478ebc3e549f348a02","slug":"panjab-wretler-won-the-match-basti-news-gkp3296792111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के मुन्ना ने राजस्थान के बादल को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर के मुन्ना ने राजस्थान के बादल को दी पटखनी
विज्ञापन
नकटीदेई में कुश्ती प्रतियोगिता
- फोटो : BASTI
पंजाब के पहलवान लाला ने जीता दंगल
बस्ती। नकटीदेई बुजुर्ग में दो दिवसीय अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का समापन रविवार को हुआ। आयोजक पूर्व ग्राम प्रधान धनपत सिंह, अरुण कुमार चौधरी व आयोजक मंडल के अन्य सदस्यों ने संदीप पहलवान हरिद्वार व लाला पहलवान पंजाब का हाथ मिलाकर किया। उद्घाटन मैच कुश्ती का शुभारंभ राजस्थान के बादल व गोरखपुर के मुन्ना टाइगर के बीच हुआ। इस मुकाबले में मुन्ना ने बादल को पटखनी दी।
प्रतियोगिता के दूसरे मैच में राजस्थान के तूफान को बरेली के राजा ने राजस्थान के संदीप को बसंत थापा ने, उत्तराखंड के जसवीर को मोहसिन अली ने, धानी के पहलवान बाबू को रुड़की के साजिद ने, अमृतसर के सोनू को मथुरा के हरिओम दास ने, धानी के बाबू को बजरंगी, बरेली के राजा को नवाब अली ने, राजस्थान के मोनू को मेरठ के निर्दोष ने, उत्तराखंड के मुन्ना टाइगर को मथुरा के बजरंगी ने, गोरखपुर के राजकुमार ने अमृतसर के सोनू को तथा उत्तराखंड के जसवीर को रुड़की के साजिद ने आसमान दिखाया। तथा दंगल की आखिरी और जबरदस्त कुश्ती पंजाब के पहलवान लाला और हरिद्वार के बीच हुई। इस मुकाबले मे लाला पहलवान विजयी रहे।
इसी प्रकार महिला पहलवानों में गाजीपुर की ब्यूटी ने वाराणसी के सोनू और कन्नौज के अनामिका को हराया। समापन के अवसर पर आयोजक धनपत सिंह ने आगंतुकों का आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर अमित सिंह, मोहम्मद करीम, अखिलेश कुमार सिंह, राजकुमार गुप्ता, रामबरन शर्मा, सुनील कसौधन, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, गुरु प्रसाद तिवारी, अनिल कुमार तिवारी, अरविंद मिश्रा, दीप कुमार मिश्रा, हरिशंकर चौधरी, राम सजीवन मिश्रा, शिव कुमार सैनी, श्रवण कुमार शर्मा, उर्फ बड़े, राम अजोर कनौजिया आदि मौजूद रहे।