फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panic by showing weapons in hotel

Basti News: होटल में असलहा दिखाकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2024 03:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 23 Mar 2024 03:12 PM IST
विज्ञापन
Panic by showing weapons in hotel
नेपाल भागने की फिराक में था मुख्य आरोपी इकरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रुधौली। होटल पर खाना खाते समय पिस्टल तानने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को मुख्य आरोपी मोहम्मद इकरार नेपाल भागने की फिराक में था।
थाना क्षेत्र के हसनी निवासी सलीम ने रुधौली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह दोस्त मोहम्मद सफीक, इंसान अली, अब्दुल सलाम, मोहम्मद निजामुद्दीन व अमिर के साथ कथकपुरवा स्थित एक होटल पर खाना खा रहा था। इसी बीच गांव के कुछ लोग होटल पर पहुंच गए। उनमें से एक मोहम्मद इकरार ने कमर में खोंसी हुई पिस्टल निकालकर लोड करते हुए गोली मारने की बात कही।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोग किसी तरह शांत करा कर बाहर ले गए। इसके बाद खाना खा रहे लोग अपनी जान बचाकर वहां से निकले। आरोप है कि कुछ दूर तक आरोपी ने गाड़ी का पीछा भी किया। प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार ने बताया कि मो. इकरार पुत्र मोहम्मद ताहिर, निसार अहमद, जमील अहमद, समीम और शोएब के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इनमें से मोहम्म्द इकरार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed