फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panchayati Raj Minister took feedback of the schemes and gave instructions to the officials

Basti News: पंचायती राज मंत्री ने योजनाओं का लिया फीड बैक, अधिकारियों को दिए निर्देश

Sun, 24 Aug 2025 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 24 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Panchayati Raj Minister took feedback of the schemes and gave instructions to the officials
बस्ती। सूबे के पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर शनिवार को जनपद भ्रमण पर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों से योजनावार फीड बैक लिया।
विज्ञापन

मंत्री ने जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शी ढंग से करने के निर्देश दिए। योजनाओं को लाभ प्रत्येक पात्र तक पहुंचाने की हिदायत दी। कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहने पाए। सरकार का उद्देश्य हैं कि गांव स्तर पर योजनाओं का लाभ पहुंचा जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही व विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि आवास योजना में निष्पक्षता के साथ पात्रों का चयन किया जाए। जो वास्तव में है जरूरतमंद हैं अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर उनका चयन सुनिश्चित कराए। इसके अलावा अन्य योजनाओं में भी अच्छी प्रगति लाई जाए। कुछ अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया। इस पर कैबिनेट मंत्री ने निराकरण का आश्वासन दिया। एएमए जिला पंचायत विजय प्रकाश वर्मा, डीडी पंचायत समरजीत यादव, डीडी अल्पसंख्यक कल्याण डाॅ. प्रियंका अवस्थी, डीपीआरओ घनश्याम सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed