फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Panchayat Promotion Award will be given to five villages

Basti News: पांच गांवों को मिलेगा मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार

Thu, 01 Jun 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 01 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Promotion Award will be given to five villages
बस्ती। ग्राम पंचायतों में बेहतर विकास कार्य कर मॉडल के रूप में प्रस्तुत करने वाले जिले की पांच ग्राम पंचायतें मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित होंगी। शासन स्तर से चयनित इन गांवों के प्रधानों को 2 जून को लखनऊ में सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश भर में कुल 370 ग्राम पंचायतें पुरस्कृत की जानी है। इसमें रामनगर ब्लॉक के मैलानी उर्फ हिन्दुनगर को प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है, दुबौलिया के खुशहालगंज को दूसरा, रामनगर ब्लॉक के करैली को तीसरा, सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक के मुड़वरा को चौथा और कप्तानगंज विकासखंड के परिवारपुर पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। इन गांवों को 11 से 2 लाख रुपये तक पुरस्कार मिलेगा। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि चयनित ग्राम पंचायतों को बतौर प्रथम पुरस्कार 11 लाख, दूसरा नौ लाख, तीसरा छह, चौथा चार व पाचवां पुरस्कार में दो लाख मिलेगा। पुरस्कार की धनराशि सीधे ग्राम पंचायतों के खाते में आएगा। संबंधित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान व सचिव इस धनराशि का उपयोग गांव के विकास में कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed