{"_id":"62b4ae7a9b7eb61ce3216f30","slug":"palledar-died-in-road-accident-basti-news-gkp4413964155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट से साइकिल सवार पल्लेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट से साइकिल सवार पल्लेदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट से साइकिल सवार पल्लेदार की मौत
वाल्टरगंज (बस्ती)। बस्ती बांसी मार्ग पर वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पड़िया चौराहे पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर साइकिल सवार 35 वर्षीय पल्लेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सक ने इसी थाना क्षेत्र के पड़िया खास गांव निवासी जसवन्त उर्फ कन्हैया पुत्र बहरैची को मृत घोषित कर दिया।
कन्हैया बस्ती रेलवे स्टेशन पर पल्लेदारी करता था। वहां से काम करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था। अपने गांव पड़िया चौराहे के पास बांसी से बस्ती की तरफ जा रहे तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। चालक कार को रोकने के बजाय कार की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा जिससे कार में फंसे कन्हैया को 20-30 मीटर दूर तक घसीटते चला गया। कार से अलग होते ही वह कार लेकर बस्ती की तरफ भाग गया। जिसे पुलिस ने पीछा करके पुरानी बस्ती क्षेत्र के पास थाने के लिए अधिग्रहित जमीन के पास से पकड़ लिया गया।
मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक विजय कुमार, सिपाही भगवान दयाल, संजय यादव, अनिल विश्वकर्मा, प्रमोद भारती ने घायल को जिला अस्पताल भेजवाया। परिवार में पिता बहरैची, माता सोमना के अलावा पत्नी प्रमीला देवी, बड़ी बेटी प्रियंका (12), आकृति (7) व बेटा अंकित (5) है। कन्हैया की पत्नी प्रमीला देवी अपने तीनों बच्चों को छोड़कर जरूरी काम से मायके गई हुई है। थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता बहरैची की तहरीर के आधार पर कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।