{"_id":"623f5a751647c03bc07587be","slug":"palladar-died-basti-news-gkp4311884200","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में पल्लेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में पल्लेदार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध परिस्थितियों में पल्लेदार की मौत
बभनान/बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के वार्ड संख्या चार भगत सिंह नगर में संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के पीछे नाले में पड़ा मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
परिवार के शेष कुमार शुक्रवार रात में खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह परिजन जब उठे तो देखा कि वह कमरे में नहीं हैं। पहले तो वह शौचालय जाने की आशंका में उनके आने का इंतजार करते रहे। बाद में काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो लोगों ने अनहोनी की आशंका सताने लगी। घर वाले खोजबीन करते घर के पीछे स्थित तालाब पर पहुंचे। देखा कि शेष कुमार तालाब को जोड़ने वाले नाले में गिरे हुए हैं। उनके शरीर का अधिकांश हिस्सा कीचड़ में धंस गया था व केवल पैर ही बाहर दिख रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, शनिवार दोपहर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया कि शेष कुमार पल्लेदारी का काम करते थे। उसका बड़ा बेटा नंदू मुंबई में काम करता है। जबकि, छोटा बेटा चंदू घर पर ही उसके साथ रहता था। घटना के बाद उसकी पत्नी चंद्रावती का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद इस मोहल्ले में स्थित तालाब कि न तो सफाई की गई और न ही झाड़ियां ही हटाई गईं। इसके पहले भी एक ही युवती की इसी तरह तालाब में संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष गौर संजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। व्यक्ति की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो सकेगा।