फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Paddy procurement stalled at procurement centres for a week

Basti News: क्रय केंद्रों पर एक सप्ताह से धान की खरीदारी ठप

Sat, 17 Jan 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement stalled at procurement centres for a week
ई-पास मशीन दिखा रहा धान खरीद का लक्ष्य पूरा। संवाद
बनकटी। किसानों को धान बेचने के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, जबकि सरकारी धान खरीद केंद्रों को एक अक्तूबर से 31 जनवरी तक धान खरीद करने के निर्देश दिए गए हैं। बावजूद इसके धान क्रय केंद्रों पर एक सप्ताह से धान की खरीद नहीं हो रही है। जिम्मेदार किसानों को पोर्टल बंद होने की बात कहकर लौटा दे रहे हैं। किसानों ने पोर्टल चालू कर खरीदारी शुरू करने की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि खरीदारी शुरू नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, साधन सहकारी समिति खोरिया बसौढ़ी, महंथा सजहरा, चिताखोर गंगौरी, सजनाखोर आदि समितियों पर धान को बेचने के लिए किसान चक्कर लगा रहे हैं। चंद्र प्रकाश यादव, राम उग़ह, सूरज शुक्ला, राजाराम यादव, अर्जुन प्रसाद तिवारी आदि ने बताया कि यूरिया के चक्कर में पहले ही समितियों पर एक नवंबर से धान खरीद न कर दिसम्बर माह में इक्का-दुक्का किसानों की खरीदारी शुरू की गई। उसके बाद नौ जनवरी से खरीदारी बंद कर दी गई। ई-पास मशीन में अंगूठा नहीं लग रहा है और मशीन में दिखा रहा है कि जिले का लक्ष्य पूरा है।
विज्ञापन

भाकियू नेता रामफेर चौधरी, घनश्याम चौधरी ने बताया कि यदि साइड बंद है तो इसमें किसानों की क्या दोष है। डीएम सहित संबंधित अधिकारी जिम्मेदार हैं। यदि इस सप्ताह साइड चालू कराकर खरीदारी शुरू नहीं की गई तो किसान धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। परमात्म चौधरी, अजय शुक्ला ने बताया कि करीब 50 प्रतिशत किसानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के बाद भी खरीदारी नहीं हुई है। रामकिशुन चौधरी, महातम आदि किसानों ने बताया कि कर्ज लेकर खेती की है। धान की बिक्री न होने से उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने आरोप लगाया कि पोर्टल बंद होने की मार सीधे किसानों पर पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभागीय खाद्य नियंत्रक (आर फसी) रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि वैसे जिले में धान खरीद का लक्ष्य पूरा हो गया है। डीएम को पत्र लिखकर शासन साइड खोलवाने की मांग की गई है। साइट खुलने के बाद धान की खरीदारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed