फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Over reting counting wine shop

शराब माफिया हावी ,नहीं थम रही ओवर रेटिंग शराब

Sat, 16 Nov 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Over reting counting wine shop
शराब माफिया हावी ,नहीं थम रही ओवर रेटिंग शराब
विज्ञापन

बस्ती। सूबे के मुख्यमंत्री योगी ने जब से शराब की दुकानों के आवंटन के लिए आनलाइन लॉटरी सिस्टम शुरू की है। तभी से शराब कारोबारियों के हौंसले और बुलंद हो गए। अब वह खुलेआम ग्राहकों लूट रहे हैं। प्रशासन के मिलीभगत से पांच से लेकर 10 रुपये की ओवर रेटिंग पर शराब बेच रहे हैं। जिसको लेकर सेल्समैन और ग्राहकों के बीच कहासुनी शिकायत मिलती रहती है। शराब माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए नियम और कानून बनाए गए है, लेकिन शराब माफिया नियम कानूनों की धज्जियां उड़ा रहे है। जिससे ग्राहक ओवर रेटिंग पर शराब खरीदने के लिए मजबूर है।

जिले के हर्रैया कस्बे, रुधौली बाजार, महादेवा, महसों, मुंडेरवा, कप्तानगंज, दुबौलिया, गौर तथा शहर के कई दुकानों पर खुलेआम ओवर रेटिंग किया जा रहा है। सेल्समैन कहते हैं कि दुकान के मालिक के कहने पर शराब पर बढ़ा कर दाम लिया जा रहा है। ओवर रेटिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई दुकानों पर ओवर रेटिंग की शिकायत किया गया था। पूर्व के डीएम के सख्ती के कारण ओवर रेटिंग पर लगाम लगाया गया था। लेकिन फिर से ओवर रेटिंग शुरू हो गया है। जिला आबकारी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि ओवर अगर कोई दुकानदार ओवर रेटिंग करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगा। किसी को कोई शिकायत हो तो स्वयं मुझे इसकी सूचना दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed