फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Outpost in-charge accused of beating disabled person, complaint to SP

Basti News: चौकी प्रभारी पर दिव्यांग की पिटाई का आरोप, एसपी से शिकायत

Thu, 12 Sep 2024 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge accused of beating disabled person, complaint to SP
- पुलिस ने चौकी पर हंगामा करने दोनों पक्ष का किया शांतिभंग में चालान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लालगंज क्षेत्र के एक दिव्यांग ने लालगंज पुलिस चौकी प्रभारी पर अभद्रता व पिटाई का आरोप लगाते हुए एसपी को प्रार्थनापत्र दिया है। उसका आरोप है कि चौकी पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि दोनों पक्ष चौकी पर पुलिस के सामने ही झगड़ने लगे। उन्हें शांत कराकर पुलिस ने दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।

शिकायती पत्र में दिव्यांग राकेश कुमार ने बताया कि वह लालगंज थाने के चौबह का रहने वाला है। उसका बायां पैर प्लास्टिक का होने के कारण चलने में परेशानी होती है। मंगलवार को घर से जाते समय कबाड़ का काम करने वाले मनीष की ओर से रखे गए कबाड़ से उसे चोट लग गई। उसे रास्ते में कबाड़ रखने को लेकर आपत्ति जताई। इस पर दुकानदार ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस उसे चौकी पर ले आई। आरोप लगाया कि वहां पर पहले से पहुंचे कारोबारी के प्रभाव में आकर उन्हीं के सामने चौकी प्रभारी ने अपशब्द कहते हुए मारपीट कर धक्का दिया, जिससे चोट आई। पुलिस ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। चौकी पर झगड़ने के आरोप में मनीष व राकेश का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed