फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Outbreak of high grade fever, crowd in hospitals... children groaning in the wards

Basti News: हाईग्रेड फीवर का प्रकोप, अस्पतालों में भीड़...वार्ड में कराह रहे बच्चे

Fri, 25 Jul 2025 01:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Outbreak of high grade fever, crowd in hospitals... children groaning in the wards
बस्ती। मौसमी बीमारियों के साथ हाईग्रेड फीवर का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है। बच्चों के साथ बड़े भी बुखार से परेशान हैं। वायरल इंफेक्शन और पेट दर्द व उल्टी के रोगी भी बढ़ गए हैं। मौसम में बदलाव से ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। वायरल बुखार, उल्टी-दस्त की चपेट में बड़े से लेकर बच्चे तक आ रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शुक्ल ने बताया कि इसका असर सात से 10 दिन तक रहता है।
विज्ञापन

फिजिशियन डॉ. बीएल कन्नौजिया ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण बदन दर्द, अकड़न और कमजोरी से लोगों को चलने में कठिनाई हो रही है। अस्पताल में ऐसे मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। बच्चे हाईग्रेड फीवर के ज्यादा शिकार हो रहे हैैं। इनमें जेई-एईएस के भी लक्षण पाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की ओपीडी में बाल रोग विभाग और मेडिसिन फिजिशियन विभाग में मरीजों की भीड़ बढ़ी हुई है। यहां वायरल बुखार और उल्ट- दस्त के 60 से 70 मरीज देखे जा रहे हैं। फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि प्रतिदिन वायरल बुखार से पीड़ित 50 से 60 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। यदि तीन से लगातार बुखार बना हुआ है तो तत्काल डॉक्टर को दिखाना चाहिए। मौसम में उतार-चढ़ाव की वजह से भी यह बीमारी तेजी से पनप रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सरफराज ने बताया कि इस मौसम में संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। बचाव ही सबसे अच्छा तरीका है। ओपीडी में प्रतिदिन 80 मरीजों में 30 से अधिक बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं। हाईग्रेड फीवर से ग्रसित बच्चों को तत्काल भर्ती किया जा रहा है। हाईग्रेड फीवर से ग्रसित 20 से अधिक बच्चे चिल्ड्रेन वार्ड और पीआईसीयू में भर्ती हैं। चार बच्चों में एईएस-जेई के लक्षण पाए गए हैं, लेकिन, उपचार होने के बाद सभी स्वस्थ हो गए। मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में भी ज्यादातर मरीज बुखार और उल्टी-दस्त के पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने बताया कि आजकल पानी का सेवन उबालकर ही करें। इससे बीमारियों से बचा सकता है। घरों में व आसपास सफाई पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। सांस लेने में तकलीफ वाले भी मरीज आ रहे हैं।

----
बृहस्पतिवार को बना 864 पर्चा, ओपीडी में लिया परामर्श
जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को 864 पर्चे आनलाइन बने। इसके बाद मरीजों ने ओपीडी में परामर्श लिया। सर्वाधिक मरीज मेडिसिन में 234 मरीज देखे गए। वहीं, बाल रोग और हड्डी तथा चेस्ट रोग विभाग में मरीजों की कतार लगी रही।
---
हाईग्रेड मरीजों की संख्या हुई 100 पार
जिला अस्पताल में जनवरी से अब तक हाईग्रेड मरीजों की बात करें तो 100 पार हो चुकी है। इसमें तेज बुखार के साथ झटके की भी शिकायत आ रही थी। उपचार के बाद ये मरीज अब स्वस्थ होकर लौट चुके हैं।

-
पीआईसीयू टीम ने जिला अस्पताल में सर्वे कर जांची स्थिति
बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में पीआईसीयू की टीम लखनऊ से पहुंची। यहां उन्होंने पीआईसीयू, चिल्ड्रेन वार्ड, एनआरसी वार्ड की स्थिति जांची। यहां तीन मरीज मिले। साफ-सफाई की जांच की। भर्ती मरीजों के परिजनों से संवाद कर हकीकत परखी। इसके टीम ने दवा उपलब्धता, कर्मचारियों की ड्यूटी, अभिलेख आदि का निरीक्षण किया। टीम ने पूरे वार्ड का कोना-कोना छानने के बाद वापस लौटी। इस दौरान डॉ. पीएस पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed