फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Out-of-control truck rams into bike; woman killed, body torn to pieces.

Basti News: बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत, टुकड़ों में बिखरा शव

Tue, 07 Jul 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control truck rams into bike; woman killed, body torn to pieces.
मृतक खुशबू शर्मा की फाइल फोटो
पुरानी बस्ती। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज पर सोमवार की दोपहर एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, उसका शव सड़क पर टुकड़ों फैल गया। वहीं पति को मामूली चोटें आई हैं, जिला अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को किसी तरह से इकट्ठा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दंपती सिद्धार्थनगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सिद्धार्थनगर जनपद के खेसरहा थाना क्षेत्र के सुपौली निवासी अक्षय शर्मा पत्नी खुशबू शर्मा (25) के साथ अयोध्या से अपने घर लौट रहे थे। अभी वह पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इससे अक्षय तो दूर जा गिरे लेकिन उनकी पत्नी ट्रक के पहिये के नीचे आ गईं और ट्रक खुशबू को रौंदते हुए निकल गई। इससे खुशबू के शरीर के कई टुकड़े होकर सड़क पर बिखर गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पति अक्षय शर्मा को भी चोंटें लगीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अक्षय को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं टुकड़ों में बंटे शव को इकट्ठा करवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा प्रभारी टीम प्रभारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश में जुटी है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


------------
शव इकट्ठा करने में उठानी पड़ी परेशानी
थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज पर ट्रक ने बाइक सवार महिला को इस तरह से रौंदा था कि उसका शव कई टुकड़ों में बट गया था। सड़क पर फैले शव को देखकर लोगों की रूह कांप उठी। पुलिस ने किसी तरह से टुकड़ों में बंटे शव को इकट्ठा किया। जिससे उसे खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहां मौजूद लोग यही कहते देखे गए कि इस तरह का हादसा पहली बाद देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed