फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ornaments Found than Jmidars Old field seel

खुदाई में सोना-चांदी निकलने की चर्चा,प्रशासन ने सील किया भूखंड

Sun, 27 Mar 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ornaments  Found than  Jmidars Old  field seel
सोने-चांदी के जेवरात मिलने की चर्चा, प्रशासन ने सील किया भूखंड
विज्ञापन

पैकोलिया (बस्ती)। थाना क्षेत्र के सुकरौली चौधरी गांव में खंडहर हो चुके एक पुश्तैनी मकान की खुदाई के दौरान भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात एवं सिक्के मिलने की सूचना है। मौके पर पहुंची राजस्व एवं पुलिस टीम ने संबंधित भूखंड को सील करते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया है। नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह ने बताया कि संबंधित भूखंड को सील कर दिया गया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुरातत्व विभाग की मौजूदगी में खुदाई कराई जाएगी।

जानकारी के अनुसार सुकरौली निवासी हरीराम चौबे गांव में जमींदार थे। वह आसपास के 40-45 गांवों से लगान वसूलते थे। उनके पास काफी जमीन/खेत व धन था। उनके तीन पुत्र थे। तीनों पुत्रों के पास कुल मिलाकर आठ लड़कियां हैं। तीनों के निधन के बाद खपरैल का मकान खण्डर में तब्दील हो गया। उनकी पुत्रियों के परिवार के लोग विगत तीन दिनों से उक्त पुस्तैनी मकान की खुदाई करा रहे थे। चर्चा है कि खुदाई के दौरान भारी मात्रा में सोने चांदी के जेवरात एवं सिक्के मिले हैं, जिसे वे अपने साथ प्रतिदिन ले जा रहे थे। इसी बीच रविवार को किसी ने जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को सूचना दे दी। जिसके बाद रविवार देर शाम नायब तहसीलदार ऋषभ सिंह तथा पैकोलिया के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन, तब तक खोदाई कराने वाले लोग जेवरात लेकर फरार हो चुके थे। प्रशासन की टीम को ग्रामीणों ने बताया कि जेसीबी महादेवा गांव की थी। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो चालक ने बताया कि उसे खोदाई के लिए बुलाया गया था। जो भी जेवरात व सिक्के मिले उसे वह लोग लेकर चले गए। एसओ ने बताया कि खोदाई कराने वाले सभी लोगों को सोमवार को बुलाया गया है। उनके आने के बाद ही ठीक तरह से जानकारी हो पाएगी कि वहां वास्तव में क्या और कितनी मात्रा में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed