{"_id":"611fad9d8ebc3e7a051b4f1e","slug":"organization-contact-and-dialogue-will-win-dr-ramapati-basti-news-gkp4061382153","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन, संपर्क व संवाद से मिलेगी जीत: डॉ. रमापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन, संपर्क व संवाद से मिलेगी जीत: डॉ. रमापति
विज्ञापन
रुधौली में सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठन, संपर्क व संवाद से मिलेगी जीत : डॉ. रमापति
रुधौली, बस्ती। कार्यकर्ता वह इकाई है जो समाज में पार्टी की पहचान व छवि को बनाने का काम करता है। इसके लिए उसे संगठन, संपर्क व संवाद की धुरी पर कार्य करना होगा। शुक्रवार को रुधौली में विधानसभा योजना की बैठक में देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अभी से इस मूलमंत्र के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
सांसद ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेते हुए संगठन एवं आम जनता के बीच में संपर्क एवं संवाद बनाएं, जिससे पार्टी की रीति और नीतियों को जनता के बीच सही ढंग से पहुंचाया जा सके।
पार्टी के जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। कहा कि विधानसभा चुनाव में पिछली बार की तरह इस बार भी बस्ती की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। कार्यकर्ता दायित्व का निर्वहन करते हुए इसका श्रेय लेने के लिए तैयार रहें। बैठक को विधायक संजय प्रताप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, रुधौली विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी साधना चौधरी ने भी संबोधित किया। संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य विजय कुमार पांडेय राजू ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जिला मंत्री रामउग्रह जायसवाल, रवि जायसवाल, अंकित त्रिपाठी, सुजीत सोनी, विपिन पांडेय, सुनील पांडेय, राकेश उपाध्याय, रमेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।