फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Order to register case against 11 agents including couple

Basti News: दंपती समेत 11 बैंक अभिकर्ताओं पर केस दर्ज करने का आदेश

Sun, 21 Jul 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 21 Jul 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
Order to register case against 11 agents including couple
बस्ती। न्यायालय सिविल जज षष्ठम अभिनव देवेश शुक्ला की अदालत ने शनिवार को धोखाधड़ी के मामले में वाल्टरगंज पुलिस को दंपती समेत 11 समूह अभिकर्ताओं पर केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में मीना देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी गनेशपुर धमुआ ने न्यायालय में अर्जी दाखिल करके कहा कि गांव के अरविंद कुमार व उसकी पत्नी सोनी निवासी तरैनी थाना गौर हाल मुकाम गनेशपुर (दक्षिण द्वार) थाना वाल्टरगंज व अरविंद का सहयोगी रवि निवासी गनेशपुर (दक्षिण द्वार) ने उसे झांसा दिया कि सरकार की कई स्कीम चलती है। आपका लोन करा देंगे साथ ही आप समूह बना लें तो आर्थिक सहायता प्रदान कराएंगे। अरविंद कुमार की बातों में आकर उसने आधार कार्ड फोटो आदि दे दिया। जिससे उक्त लोगों ने कई बैंकों से मेरे नाम लोन कराकर पैसा ले लिया। बाद में विभिन्न महिलाओं को समूह में जोड़ना शुरू कर दिया। विभिन्न फाइनेंस कंपनियों के एजेंट से मिलकर साजिश कर लोन कराकर पैसे निकलवा लिया। इस साजिश में बैंक के एजेंट भी शामिल हैं। आरोप है कि रुपये की बात पूछने पर उक्त लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed