{"_id":"628e726454b09d31603d0291","slug":"order-to-notice-to-ashas-basti-news-gkp438136580","type":"story","status":"publish","title_hn":"शून्य प्रसव वाले प्रत्येक ब्लाक की तीन आशा की समाप्त होगी संविदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शून्य प्रसव वाले प्रत्येक ब्लाक की तीन आशा की समाप्त होगी संविदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शून्य प्रसव वाले हर ब्लॉक की तीन आशा की खत्म होगी संविदा : डीएम
बस्ती। वर्ष भर में शून्य अथवा एक प्रसव कराने वाली प्रत्येक ब्लॉक की तीन आशा को संविदा समाप्त करने के लिए नोटिस जारी होगा। प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रत्येक माह आशा के कार्यों की समीक्षा करें। सभी प्रसव केंद्र संचालित करें तथा पोर्टल पर फीडिंग पूरी करें। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में विक्रमजोत, बहादुरपुर, बनकटी में अप्रैल में डाक्टरों की टीम ने एक भी स्कूल एवं आंगनबाड़ी के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं किया है। डीएम ने तीनों ब्लॉक के दोनों टीम के डॉक्टर एवं स्टाफ का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
यह निर्देश डीएम/अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य समिति सौम्या अग्रवाल ने दिया है। वे बुधवार शाम कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने निर्देश दिया कि निजी चिकित्सालयों से प्रसव की रिपोर्ट प्राप्त न होने पर उनका पंजीकरण निरस्त करने का नोटिस जारी किया जाएगा। जिले में ऐसे कुल 108 निजी अस्पताल हैं जहां प्रसव कराया जाता है। लेकिन, इसकी नियमित सूचना संबंधित एमओआईसी को नहीं दी जाती है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि टीम की ओर से स्कूल एवं आंगनबाड़ी के बच्चों का एक साथ स्वास्थ्य परीक्षण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिया है कि मैटरनल डेथ की सूचना आंगनबाड़ी अपने क्षेत्र से एकत्र कर संबंधित सीडीपीओ को उपलब्ध कराएंगी। प्रसव होने के 40 दिन के भीतर मृत्यु होने पर सोशल आडिट करके मृत्यु के कारणों का पता लगाया जाता है।
डीएम ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना तथा प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना की समीक्षा की। नियमित टीकाकरण की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि इसका नया माइक्रोप्लान बनाया जाए, सुपरवाइजरी विजिट बढ़ाया जाए। इस शनिवार को बीएचएनडी तथा नियमित टीकाकरण के निरीक्षण के लिए मजिस्ट्रेट, बीडीओ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को क्षेत्र में जाने के लिए निर्देशित किया है। संचालन डीपीएम राकेश पांडेय ने किया। इस मौके पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन, डॉ. सीएल कन्नौजिया, डॉ. सीके वर्मा, एसआईसी डॉ. आलोक वर्मा, सीएमएस डॉ. केडी पांडेय, नगरीय नोडल डॉ. एके कुशवाहा आदि मौजूद रहे।